नया बदायूं, संवाददाता।
महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास, उमंग और मनोरंजन से भरपूर रहा। महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, नृत्य, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
बोले चूड़ियां….
मानसी ने ‘बोले चूड़ियां’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि शैफाली के शिव तांडव एक्ट ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। साधना, सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने ‘रिश्तों की डोर’ के जरिए रिश्तों की खूबसूरती को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। रिचा, पारुल, पायल और प्रीति के गिद्दा ने पंजाबी रंग और ऊर्जा से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
दर्शकों ने बटोरी तालियां
साक्षी गोपाल, दीप्ति दीपांक, नम्रता, छवि, अंजू-हिती, रीना-प्रियंका, संजना तथा हर्षिता-पूजा सहित अनेक प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य गीत से खूब गुदगुदाया। अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट, पूनम-नेहा के कॉमेडी एक्ट तथा सीमा-संजना के सास-बहू एक्ट ने भी दर्शकों को जमकर हंसाया।
देश भक्ति की दिखी झलक…
रंगोली, इशिता और जागृति की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने माहौल में जोश और गर्व का संचार किया। रोजी ने बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। प्रियंका, निहारिका, कृतिका, ज्योति और पूनम ने एक मिनट गेम कराए और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सराहना की
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्वेता, रंगोली, इशिता, नेहा, जागृति, सुमन, अंजू, निहारिका, कृतिका और प्रियंका सहित पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ योगदान दिया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोजी, उपाध्यक्ष रेखा, महामंत्री दीप्ति दीपांक, कोषाध्यक्ष रेनू और सहमंत्री पूनम के सहयोग की भी विशेष सराहना की गई।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में कुसुम, साधना, सविता, बरखा, नेहा, नूतन, निधि, ईति, मीता, रेनू, रश्मि, रुचि, संगीता, सरोज, रजनी, मोनिका, अंशिका, वंदना, अंजलि, रिचा, श्वेता, दिया, कविता, ममता, डिंपल, कामिनी, मृदुल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
आभार व्यक्त किया
अंत में अध्यक्ष रोजी रस्तोगी एवं महामंत्री दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
