बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कस्बों और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी। महिलाओं को 1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न नंबरों के पंपलेट वितरित किए गए।
साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पिन, ओटीपी और सीवीवी नंबर साझा न करें।
