नया बदायूं संवाददाता।
बदायूं की नगर पालिका बिल्सी में मिठाई की दुकानों का किया औचक निरीक्षण बांट माप अधिकारी विनीत पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बिल्सी कस्बा में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई।
बुधवार को दोपहर में बांट माप अधिकारी विनीत पांडये ने बिल्सी में कई दुकानों का किया औचक निरीक्षण किया। बिल्सी में एंट्री करते ही मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। वहीं बाद में बाट माप अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से और स्थानीय लोगों की शिकायत के अनुसार नगर में घटतौली की जांच करने आये। निरीक्षण के दौरानव दो मिठाई विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण किया, जिस पर किसी भी प्रकार की घटतौली नहीं पाई गई, लेकिन आगे की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान के तहत छापामारी होती रहेगी और कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने घटतौली करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
