नया बदायूं

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से इस्लामगंज में जलभराव की समस्या, ग्रामीणों को परेशानी

संखानू, संवाददाता। Naya Badaun

जनपद बदायूं के विकासखंड जगत के कस्बा इस्लामगंज में जलभराव की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। बरसों से बरसात के कारण कस्बा में जलभराव और कीचड़ होने से हादसे भी होते रहते हैं। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की लापरवाही की वजह से जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गांव इस्लामगंज के ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके चलते व्यापारियों और समाज सेवाओं के लोगों ने चंदा जोड़कर मिट्टी डलवाने का काम किया लेकिन पहली बारिश होते ही स्थिति और विकराल हुई जो की लोग आए दिन इस कीचड़ का शिकार बन रहे थे और हदसे होते जा रहे थे, फिर व्यापारियों और समाज सेवाओं के लोगों ने चंदा किया और खंजर डलवाने का काम कर दिया, लेकिन इस ऊंचे नीचे खंजर में लोग ठोकर खाता हुए गिर जाते हैं। इस खंजर वाले मार्ग पर बाइक सवार एवं ई रिक्शा चालक आए दिन गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों को ई रिक्शा वालों ने इस मार्ग से ले जाना छोड़ दिया। ग्रामीण इस रास्ते पर पैदल जाने से मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस्लामगंज से जखेली जाने का प्रमुख मार्ग बदहाल है और गंदा पानी का जल भराव है। जलभराव के कारण पैदल राहगीर इस बदबूदार पानी से मजबूर होकर गुजर रहे हैं। वहीं आसपास के व्यापारियों को पूरा दिन इस दुर्गंध के माहौल में रहना मजबूरी बन गया है। इन दिनों मामूली बरसात के बाद ही हालत खराब है। जब मानसून की बरसात होगी तब स्थिति और विकराल होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Exit mobile version