नया बदायूं, संवाददाता।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को बदायूं के श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मीराजी की चौकी और म्याऊं में “अखंड भारत संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया।
बदायूं में मुख्य वक्ता प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति ने अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच संचालन देवदत्त शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में कालका प्रसाद, नीरज रस्तोगी, नीरज शर्मा, नीरज कोचर, राजेश शपरा, राजीव साहू, अरविंद शर्मा, आशीष उपाध्याय, राजेश बाबू और अचल सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
म्याऊं में कार्यक्रम जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। सत्येंद्र यादव, उदयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश चौहान, महिपाल, हरीश सहित कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण पर विचार रखे।
