नया बदायूं, संवाददाता।
विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक नीरज रस्तोगी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा हिंदू समाज को अधिक संगठित एवं जागरूक बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष एवं पालक अधिकारी राजीव सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक के उत्तराखंड स्थानांतरण पर उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के प्रति योगदान एवं सेवाभाव को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना
प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि विहिप का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा सेवा एवं संस्कार के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। संगठन अपने सेवा कार्यों और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष बल देता है।
बैठक में अखंड भारत की भावना को भी प्रमुखता से रखा गया। कार्यकर्ताओं को भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विभाग संयोजिका किरण, विभाग सहसंयोजिका महेशा सिंह, देवकी नन्दन शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), अरविंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), राजीव साहू (जिला उपाध्यक्ष), कुमारी कंचन (जिला उपाध्यक्ष), राजेश बाबू (जिला सह मंत्री), नीरज कोचर (जिला कोषाध्यक्ष), मयूर गुप्ता (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), महेंद्र पाल सिंह (जिला सेवा प्रमुख), राजेश सपड़ा (जिला सामाजिक समरसता प्रमुख), अचल सक्सेना (जिला धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख), दीपक गुप्ता (जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख), आशीष उपाध्याय (सह जिला संयोजक, बजरंग दल), प्रतिभा गुप्ता (जिला संयोजिका, मातृ शक्ति), सुमन लता (सह जिला संयोजिका, मातृ शक्ति), शीतैशा गुप्ता (सह जिला संयोजिका, मातृ शक्ति), समीक्षा शर्मा (जिला संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), एकता शर्मा (जिला सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), कामिनी देवी (जिला सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी) सहित उपस्थित रहे।
