नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज।
शनिवार को हुई झमाझम बारिश से कस्बे की छोटी बाजार में जलभराव हो गया। थाना वजीरगंज के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे दुकानदारों की सब्जियां पानी में तैरने लगीं। अचानक पानी भरने से विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई और वे सब्जियों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखने में जुट गए।
लगातार हो रही बारिश से कस्बे का जनजीवन प्रभावित है। बाजार और प्रमुख रास्तों पर जलभराव के कारण राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलभराव से निजात के लिए नालियों की सफाई और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
