नया बदायूं

जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह सिर्फ तीन घंटे रहे सीजेएम

संभल संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह सिर्फ तीन घंटे तक सीजेएम रहे। उन्हें सीजेएम से हटाकर वापस सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया। कौशाम्बी के सीजेएम दीपक जायसवाल संभल के नए सीजेएम बनाये गये हैं।

उत्तर प्रदेश का जनपद संभल राजनीतिक व प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहता है। दरअसल, पिछले दिनों संभल में सबसे पहले सीजेएम विभांशु सुधीर को हटाया गया। उन्होंने संभल हिंसा को लेकर पूर्व सीओ रहे अनुज चौधरी पर एफआईआर करने का आदेश दिया था। उनकी जगह आदित्य सिंह को सीजेएम बनाया गया, जिन्होंने जामा मस्जिद सर्वे का आदेश दिया था। अब जजों के ट्रांसफर की नई लिस्ट आई है, जिसमें आदित्य सिंह को हटाकर दीपक जायसवाल को नया सीजेएम बनाया है। बार-बार पोस्टिंग को लेकर सीओ अनुज चौधरी को जोड़ते हुए जनता की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version