नया बदायूं।लखनऊ ब्योरो
प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में चर्चित हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। महाकुंभ में चर्चा बटोरने वाले अभय सिंह उर्फ ‘आईआईटी बाबा’ अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने फरवरी में कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से विवाह किया और शादी के बाद पहली बार दोनों साथ नजर आए।
जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन दोनों ने हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई। शादी का खुलासा तब हुआ जब अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के चैंबर पहुंचे। उनके पिता पेशे से वकील हैं।
