नया बदायूं। लखनऊ ब्योरो
उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक पार्टियों अपनी अपनी बिसात बिछाने में लगी हुई है। राजनीतिक पार्टियों अभी से चुनाव की तैयारी में लग गई है और ऐलान कर रही है जिसमें एनडीए गठबंधन के साथ केंद्र में सरकार बने जनशक्ति पार्टी भी मैदान में आई है और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया। जनशक्ति पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगीपूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी का गठबंधन बीजेपी से है लेकिन प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी फर्स्ट और यूपी वाले फर्स्ट के मिशन को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता सभी जनपदों में सक्रिय कर दिए गए हैं और मिशन 2027 की तैयारी चल रही है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
