नया बदायूं

बदायूं मेडिकल कालेज में हंगामा, पित की थैली का किया गलत ऑपरेशन

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज से एक बार फिर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के पित्त की थैली का दोबार ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बदले में मोटी रकम वसूल कर ली गई। इसके बाद भी ऑपरेशन ठीक से नहीं किया तो दोबारा से ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद भी मरीज को उपचार ठीक नहीं मिला, पेट में सड़ान फैल गई। वहीं फेंफड़ा भी सिकुड़ गए हैं। अब रेफर किया जा रहा है। आक्रोशित तीमारदारों ने मेडिकल कालेज में धरना प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया है।

मामला बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज का है। यहां हजरतपुर निवासी भोले की पत्नी शोभा चौहान का 14 दिन पहले जब मेडिकल कालेज आईं तो डॉक्टरों ने कहा कि पित्त की थैली का ऑपरेशन किया जायेगा। इसके लिए बरेली से एमआरआई और अल्ट्रासाउंड भी करा लिया। आरोप है कि डॉ. प्रियंका किया तो पेट में नली डाली तो ज्यादा ऊपर कर दी। जिससे आंत में फंस गई और एक दिन ठीक रहा मरीज फिर पस आने लगा। इसके बाद कहा कि दोबारा से ऑपरेशन किया। इसके बाद शाम को फिर चेकअप किया तो फेंफड़ा सिकुड़ा हुआ है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे परेशान तीमारदारों ने शिकायत की तो अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। मेडिकल कालेज से अब मरीज को सैफई मेडिकल कालेज को रेफर किया जा रहा है। इसको लेकर तीमारदार आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हुए हैं।

ऑपरेशन के नाम पर वसूले 40 हजार
मेडिकल कालेज में पित्त की थैली के ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये वसूल लिये हैं। मरीज के तीमारदार मोहित का कहना है कि 40 हजार रुपये ले लिये हैं। कहा कि हमें आश्वासन दिया कि 40 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बदले में प्राइवेट जैसा बेहतर उपचार मिलेगा। इसके लिए एक बार 12 हजार रुपये लिये, फिर 28 हजार रुपये लिये। फिर भी इलाज ढंग से किया नहीं। दवाईयां भी बाहर से लिखी गई हैं।

प्राचार्य की सुनिए::::
बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, डाक्टरों ने बताया तो सीएमएस को मौके पर भेजा है। वह मामले का निस्तारण करा रही हैं। मरीज को न्याय और उपचार मिलेगा। किसी भी लापरवाही पर क्षमा नहीं होगी।

Exit mobile version