नया बदायूं। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और उसे वीडियो में अगर आप देखेंगे तो आपकी हंसी भी खिल खिला उठेगी और नजरे उसे वीडियो से नहीं हटेगी। जनता दरबार में पहुंच छात्र डीएम से दो टूक बात बेबाकी के साथ करता है जिसे सुनकर केवल डीएम ही नहीं वहां के सभी अधिकारी हंसने लगते हैं और फिर डीएम गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश देते हैं। फिलहाल इस समय सोशल मीडिया पर इस छात्र की वीडियो जमकर वायरल हो रही है और लोग अपनी-अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं।
शनिवार को लखीमपुर खीरी जनपद मैं समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनपद के गोटैय्याबाग क्षेत्र में रहने वाले कक्षा 8 के एक छात्र की बेबाकी ने शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अपनी समस्या को लेकर डीएम के सामने पहुंचे इस छात्र ने जिस आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ अपनी बात रखी, उसने वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों को प्रभावित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, छात्र के घर पर उसके चाचा-चाची द्वारा ताला डाल दिया गया है, जिससे वह और उसकी मां काफी समय से परेशान हैं। छात्र की मां लोगों के घरों में काम करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, लेकिन घर में ताला लगे होने के कारण उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील दिवस में अपनी बारी आने पर छात्र ने सीधे डीएम से घर का ताला खुलवाने की मांग की। इस पर डीएम ने कोतवाल को निर्देश देते हुए कहा कि मामले को देख लिया जाए।
हालांकि, छात्र ने तुरंत अपनी बात रखते हुए कहा—
“देखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दें।”
छात्र के इस स्पष्ट और निडर जवाब ने मौके पर मौजूद लोगों को चौंका दिया। डीएम ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मौके पर जाकर स्थिति का समाधान करने और ताला खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद छात्र की हिम्मत और आत्मविश्वास की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
