नया बदायूं

शादी कर लेने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को खेत में बुलाकर प्राइवेट पार्ट काटा

नया बदायूं, संवाददाता। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी द्वारा शादी कर लेने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को गन्ने के खेत में मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यूपी के हरदोई में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ ऐसा किया है जो हैरान करने वाला मामला है। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी 20 वर्षीय सुधीर कुमार की शादी बीती 06 मई को जसमई खिरौना गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि सुधीर का एक शादी शुदा महिला के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुधीर की शादी होने से वह नाराज चल रही थी। शनिवार दोपहर प्रेमिका ने सुधीर को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब सुधीर वहां पहुंचा तो दोनों के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रेमिका ने ब्लेड निकालकर सुधीर पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई। गंभीर हालत में घायल युवक को उसके दोस्तों ने शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Exit mobile version