नया बदायूं,संवाददाता। लखनऊ ब्योरो
उत्तर प्रदेश के जनपदों में सिविल डिफेंस ब्लैकआउट करने जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश भर के जिलों में शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी हो गए हैं और तैयारी की गई हैं कल 23 जनवरी को ब्लैक आउट किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है और जनमानस का सहयोग मांगा है।
बदायूं में सिटी मॉल में होगा ब्लैकआउट
बदायूं जनपद में भी ब्लैक आउट किया जाएगा। इसके लिए उप नियंत्रक प्रभारी अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कल 23 जनवरी को शाम 6:00 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट पर रिहर्सल के लिए बदायूं शहर के सिटी मॉल को चिन्हित किया गया है एवं उसके आसपास इलाके पर भी असर रहेगा। प्रशासन की ओर से सिटी मॉल में ब्लैकआउट को लेकर तैयारियां की गई है।
हवाई हमले को लेकर होगा ब्लैकआउट रिहर्सल
बदायूं के उप नियंत्रक प्रभारी अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार हवाई हमले में अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा जनता को सुरक्षित रखने के लिए उनकी विद्युत बिजली बंद रखना प्रकाश प्रबंध ब्लैकआउट कहलाता है। इसलिए शहर के सिटी मॉल में रिहर्सल किया जाएगा और उसके आसपास क्षेत्र में ब्लैकआउट एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। जिसमें बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा। सिटी मॉल के आसपास प्रतिष्ठान चैंबर कार्यालय क्षेत्र की जनता से अपील है कि 23 जनवरी को शाम 6:00 बजे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की लाइट एवं इनवर्टर को पूर्ण रूप से बंद कर दें जिससे बाहर का प्रकाश दिखाई ना दे।
आपातकाल में क्या करें क्या ना करें–
1- कृपया अपने घरों पर रहे।
2- सभी लाइटों को बंद कर दें।
3- कृपया बाहर कोई माचिस लाइट व टॉर्च एवं मोबाइल का प्रयोग ना करें।
4- यदि कहीं पर कोई लाइट निकल रही हो तो वहां पर काला कागज चिपकाए घर से कोई भी लाइट बाहर न निकलने पाये।
5- ध्यान से चलें भागे नहीं।
6- कृपया धूम्रपान न करें।
7- कोई माचिस मोबाइल व फ्लैशलाइट का इस्तेमाल न करें।
8- अवगत हो कि आयोजित होने वाले ब्लैकआउट को सिविल डिफेंस बदायूं के वर्णन की सहायता से लाग किया जा रहा है।
9- कृपया सहयोग देते हुए भविष्य में हवाई हमले युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों में होने वाले ब्लैकआउट के प्रति जागरूक रहे हैं।
10- यह केवल एक मॉडल है जो की जागरूकता फैलाने के लिए की जा रही है।
