नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने बिना किसी भेदभाव के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों को साथ लेकर शहर की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं। पालिका प्रशासन द्वारा लगभग 85 लाख रुपये की लागत से 29 सीसी सड़कों, नालों, पुलिया और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। इन योजनाओं के पूरा होने पर शहर के कई वार्डों में आवागमन सुगम होगा।
बदायूं नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वार्ड में ज़रूरत के अनुसार सड़क, नाला और इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे बदायूं शहर सुंदर और व्यवस्थित बने। पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य बदायूं नगर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। जहां वर्षों से नाला, सड़क और जल निकासी की समस्याएं थीं, अब वहां योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम संकल्पित हैं।
