बदायूं, संवाददाता।
थाना अलापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धुआं उड़ाते हुए दिखाई दे रहे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को राजेश पुत्र एवरन (39) और गुड्डू पुत्र रामपाल (30), दोनों निवासी वार्ड नंबर-2, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय तहसील सदर बदायूं के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश और कांस्टेबल श्रमेश कुमार शामिल रहे।
