नया बदायूं

बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर नींद की झपकी में रॉन्ग साइड पहुंचा ट्रक, पलटने से टला बड़ा हादसा

वजीरगंज, (बदायूं)संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव कंजुआ के पास गुरुवार सुबह चावल से भरा 18 टायर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। पलटने के बाद चालक ट्रक के अंदर फंस गया, जिसे मौके पर पहुंची हैड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां उपचार किया गया।


जानकारी के अनुसार ट्रक दिल्ली से चावल लेकर नेपाल जा रहा था। उसमें थाना सिंधौली क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मीकांत और शेर सिंह सवार थे। बताया गया कि चालक को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की दूसरी दिशा में पहुंच गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय हेल्पर वाहन चला रहा था, जबकि चालक सो रहा था।
ट्रक पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है चालकों पर चालक को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और घायल को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। वहीं हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा किया जा रहा है।

Exit mobile version