नया बदायूं

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा : बदायूं में 1791 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

नया बदायूं, संवाददाता।

आज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती (TGT)की लिखित परीक्षा जनपद में संपन्न कराई गई। जनपद में टीजीटी की लिखित परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे और चौकसी के बीच परीक्षा केदो पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी लेकिन बड़ी संख्या में बदायूं जनपद में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

बुधवार को जनपद बदायूं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासन की देख रख में दो पालियों में प्रशिक्षित स्नातक टीजीटी की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में 09 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें विभिन्न विषयों के कुल 3687 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1896 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1791 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली का उपस्थिति प्रतिशत 51.42 फीसदी रहा।वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा जनपद के 7 केंद्रों पर हुई, जिसमें विभिन्न विषयों के कुल 2918 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1689 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा का उपस्थिति प्रतिशत 57.88 फीसदी रहा। प्रथम दिवस की टीजीटी लिखित परीक्षा का दोनों पालियों का उपस्थिति प्रतिशत 54.27 फीसदी रहा। प्रथम दिवस की परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई।

Exit mobile version