नया बदायूं

प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद के श्री गढ़ीबाबा मुन्नालाल मैमोरियल इण्टर कालेज कादरचौक में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अर्जुन कुमार की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में कराया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बहुत से छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आयोजित इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पायल और द्वितीय स्थान अजीत, तृतीय स्थान प्राची व पारुल यादव, चौथा स्थान रामू, पांचवां स्थान कुश कुमार ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सुमन यादव, द्वितीय स्थान अंश कश्यप व अर्पित यादव, तृतीय स्थान आयुष, चौथा स्थान काव्या व हिमांशु, पांचवां स्थान मीना ने प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रथम स्थान पर साइकिल, द्वितीय स्थान पर डिनर सैट तृतीय स्थान पर सीलिंग फैन चौथे स्थान पर वाटर कूलर व पांचवे स्थान को प्राप्त करने वाले को प्रेस देकर द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल कुमार व मुनीश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य डिवन्सन लाल, अवधवीर सिंह, अखिलेश कुमार, दिनेश सिंह यादव, मित्रप्रिय गौतम, संतोष शर्मा, गजेंद्र यादव, शिवकुमार राठौर, राघवेंद्र यादव, अमित यादव, बिलाल, बुशराबी, रीना, सिम्मी, साक्षी व अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल कुमार ने कहा कि हम अपने विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति ऐसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करते रहेंगे, जिससे क्षेत्र के होनहार छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और क्षेत्र में एक नई शिक्षा की पहल होगी।

Exit mobile version