बदायूं संवाददाता।
ब्लॉक मुख्यालय सहसवान में गुरुवार 26 नवंबर 2026 को तीन ग्राम विकास अधिकारियों का गृह जनपद में स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित सचिव उमाकांत, नीरज मिश्रा और अवनीश त्रिवेदी को सम्मानित कर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
समारोह में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहसवान, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, सहायक विकास अधिकारी एसटी, सचिव तरुण यादव, अभय सिंह, अभय सिंह यादव, प्रशासक एवं सफाई कर्मचारियों के स्टाफ से राजपाल सिंह, उबैस अंसारी, सचिन सक्सेना सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने आपसी सहयोग एवं यादगार पलों को साझा कर उन्हें विदाई दी।
