नया बदायूं

डायट बदायूँ में सक्षम मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

बदायूँ संवाददाता।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बदायूँ द्वारा शिक्षक-शिक्षा योजनान्तर्गत जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए ‘सक्षम मॉड्यूल’ आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक डायट, बदायूँ में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को सक्षम मॉड्यूल की अवधारणा, प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।

प्रशिक्षण में सह नोडल प्रशिक्षण दिलीप कुमार की भूमिका में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। वहीं टीओटी (ट्रेनर्स ऑफ ट्रेनिंग) के रूप में प्रभात कुमार, सुभाष चन्द्र शंखधार, विजय कौशिक, अभिषेक उपाध्याय, अनुज सक्सेना, मीनाक्षी, रश्मि वर्मा एवं राजीव कुमार जौहरी द्वारा प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक मशकूर आलम, अब्दुल खालिक, जमीर अहमद, विवेक द्विवेदी, देवेन्द्र कुमार, रूबी त्यागी, क़मर आलम, असलम खान, फुरकान अहमद अन्सारी, टेकचंद सहित जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार तथा विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के बेहतर संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण से प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों में सक्षम मॉड्यूल को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में सहायता मिलेगी।

Exit mobile version