नया बदायूं

Badaun : शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 परीक्षा के विजेताओं को होगा पुरुस्कार वितरण

संवाददाता। नया बदायूं
रामनाथ राम नारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित हो रहे शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर (बदायूं) द्वारा चार जनवरी 2026 को आयोजित शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 की परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी 2026 को शिखर इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट https://sip-budaun.co.in पर घोषित किया जा चुका है।

शहर के शेखूपुर रोड़ स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे| समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह हैं प्रथम स्थान विजेता
इस प्रतियोगिता में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला की नीति राठौर, ब्लूमिंग फ्लोवर इंग्लिश स्कूल, बिसौली की स्तुति वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल के अग्रिम चांडक, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उझानी के प्रताप यादव तथा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के रिशु यादव ने प्रथम स्थान पाकर लैपटॉप जीता है।

यह हैं द्वितीय स्थान विजेता
इस प्रतियोगिता में बाल विद्यापीठ के लक्ष्य राजपूत, एपीएस इंटरनेशनल के भुवनेश कुमार, एसके इंटर कॉलेज के लक्ष्य पाल, मदर एथेना के सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अके दिनेश, भूदेवी वार्ष्णेय के राकेश, एपीएस इंटरनेशनल के अभिषेक कश्यप, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अरीब हुसैन, पीएमश्री जीजीआईसी दातागंज की अलशिफा एवं भगवान सिंह मेमोरियल धर्मपुर की रूबी ने द्वितीय स्थान पाकर टैबलेट जीता है।

यह हैं तृतीय पुरुस्कार विजेता
इस प्रतियोगिता में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उझानी की नियति वार्ष्णेय, एसटीकेएम इंटर कॉलेज की तान्या, एपीएस इंटरनेशनल की अंबिका मित्तल, कालसेन बाबा इंटर कॉलेज लभारी के आकाश, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अनुराधा, एसके इंटर कॉलेज के आलोक सिंह, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत की वैष्णवी गुप्ता, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अनुज कुमार, एसके इंटर कॉलेज के अफनान, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अपूर्व यादव, ब्लूमिंगडेल की नेहा शाक्य एवं एपीएस इंटरनेशनल की दीपांशी सक्सेना ने तृतीय स्थान पाकर स्मार्टफोन जीता है।

संस्थान की सुनिए:::
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि शिखर विज़्डम क्वेस्ट का उद्देश्य जनपद के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना तथा उनमें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है तथा आकर्षक पुरुस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाना है| कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version