नया बदायूं

मौसम का बदला मिजाज, हवाओं संग बादलों का डेरा, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

नया बदायूं संवाददाता। जनवरी महीने के अंतिम दिनों में आखिरकार जाकर मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादलों का डेरा पड़ चुका है और हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और बज्रपात होने की संभावना है।

शुक्रवार की सुबह बादलों के बीच हुई है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है जिससे गलन भरी सर्दी बन गई है वही बार-बार आसमान में सूर्य देव चमकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बादलों के बीच प्रयास फेल है। आसमान में बादल और हवाओं के चलते मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर किसान भी चिंतित हो गए हैं क्योंकि अगर ज्यादा बारिश होती है और ओलावृष्टि होती है तो किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान आलू और लहटा की फसलों को होगा।

Exit mobile version