नया बदायूं

एसआईआर : बदायूं में 390080 मतदाता सूची से हटाएं, 2028328 मतदाता कर सकेंगे मतदान

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया तथा प्रतिनिधियों को इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद प्रशासन ने इस कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीकी सहयोग के साथ संपन्न किया है। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न चरणों में गहन कार्यवाही की गई। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

20 लाख 28 हजार 328 फाइनल मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि निर्वाचकों के आंकड़ों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन दर्ज किया गया। 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में कुल 24 लाख 18 हजार 408 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 06 जनवरी 2026 के ड्राफ्ट प्रकाशन में यह संख्या 19 लाख 25 हजार 413 रही। अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 के अनुसार जनपद में कुल 20 लाख 28 हजार 328 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिनमें 11 लाख 23 हजार 969 पुरुष, 09 लाख 04 हजार 293 महिला तथा 66 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। यह परिवर्तन सूची के शुद्धिकरण, अपात्र नामों के विलोपन एवं नए मतदाताओं के समावेशन के कारण हुआ।

27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ पुरिनीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के प्रारंभ (27 अक्टूबर 2025) के समय जनपद में कुल 2580 मतदान स्थल एवं 1723 मतदान केंद्र संचालित थे, जिन्हें अंतिम प्रकाशन (10 अप्रैल 2026) तक बढ़ाकर 2859 मतदान स्थल एवं 1759 मतदान केंद्र कर दिया गया। इस कार्य में 06 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 44 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2859 बीएलओ तथा 309 सुपरवाइजरों की सक्रिय भागीदारी रही।

24537 युवा मतदाता, 21761 दिव्यांग मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद में लिंगानुपात 805 तथा निर्वाचक जनसंख्या अनुपात (ईपी रेश्यो) 44 दर्ज किया गया। विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के 24 हजार 537 नए युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। साथ ही 21 हजार 761 दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कर समावेशी निर्वाचन प्रणाली को सुदृढ़ किया गया।

493550 को दिये थे नोटिस
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कुल एक लाख 12 हजार 605 फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने को), 5,891 फॉर्म-7 (नाम विलोपन को) एवं 28,895 फॉर्म-8 (संशोधन को) प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। इसके अतिरिक्त 4 लाख 93 हजार 550 नोटिस जारी कर सुनवाई कराई गई तथा 104 स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। जांच के उपरांत 4,497 अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि वैध दावों को सम्मिलित कर सूची की गुणवत्ता में सुधार किया गया।

विधानसभा बार वोटर कितने घटे :::

(बिसौली विधानसभा)
112 बिसौली विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 429806 कुल वोटर थे, जिसमें 228682 पुरुष तथा 201088 महिला एवं 36 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 358412 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल पुरुष 197298 एवं महिला 161090 और थर्ड जेंडर 24 हैं। कुल 71394 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 31384 पुरुष एवं 39998 महिला वोटर तथा 12 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(सहसवान विधानसभा)
113 सहसवान विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 422983 कुल वोटर थे, जिसमें 227233 पुरुष तथा 195734 महिला एवं 16 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 363878 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल पुरुष 201027 एवं महिला 162838 और थर्ड जेंडर 13 हैं। कुल 59105 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 26206 पुरुष एवं 32896 महिला वोटर तथा 03 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(बिल्सी विधानसभा)
114 बिल्सी विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 355907 कुल वोटर थे, जिसमें 192174 पुरुष तथा 163725 महिला एवं 8 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 300094 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 165629 पुरुष एवं 134459 महिला और थर्ड 06 जेंडर हैं। कुल वोटर 55813 कम हुए हैं। जिसमें कुल 26545 पुरुष एवं 29266 महिला वोटर तथा 02 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(बदायूं विधानसभा)
115 बदायूं विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 381520 कुल वोटर थे, जिसमें 203620 पुरुष तथा 178195 महिला एवं 05 थर्डजेंडर वोटर थे। अब अप्रैल 2026 को कुल 312702 वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 170568 पुरुष एवं 142130 महिला और 04 थर्ड जेंडर हैं। कुल 68818 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 33052 पुरुष एवं 36065 महिला वोटर तथा 01 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(शेखूपुर विधानसभा)
116 शेखूपुर विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 409193 कुल वोटर थे, जिसमें 219476 पुरुष तथा 189715 महिला एवं 02 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 350557 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 194203 पुरुष एवं 156348 महिला और 06 थर्ड जेंडर हैं। कुल 58636 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 25273 पुरुष एवं 33367 महिला वोटर तथा 04 थर्ड जेंडर बढ़ हुए हैं।

(दातागंज विधानसभा)
117 दातागंज विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 418699 कुल वोटर थे, जिसमें 226526 पुरुष तथा 192147 महिला एवं 26 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 342685 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 195244 पुरुष एवं 147428 महिला और 13 थर्ड जेंडर हैं। कुल 76014 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 31282 पुरुष एवं 44719 महिला वोटर तथा 13 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

बदायूं में 390080 कम हुए मतदाता
बदायूं जनपद की छह विधानसभाओं में 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में कुल 2418408 वोटर थे, जिसमें 1297711 पुरुष एवं 1120604 महिला वोटर थे। वहीं 93 थर्डजेंडर वोटर थे। 10 अप्रैल 2026 को फाइल डाटा के बाद अब जनपद में 2028328 वोटर बचे हैं। जिसमें 1123969 पुरुष वोटर एवं 904293 महिला वोटर हैं, 66 थर्डजेंडर वोटर हैं। फाइनल डाटा में कुल 390080 वोटर कम हुए हैं। इसमें पुरुष 173742 कम हुए हैं, वहीं महिला 216311 वोटर कम हुए हैं। वहीं 27 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

विधानसबार कम हुए वोटर :
112 बिसौली विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 71394
113 सहसवान विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 59105
114 बिल्सी विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 55813
115 बदायूं विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 68818
116 शेखूपुर विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 58636
117 दातागंज विधानसभा से कम हुए कुल लाख वोटर : 76014

 

Exit mobile version