नया बदायूं, संवाददाता।
श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं और चार अक्टूबर से श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम लीला महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसके लिए झांकियों की बुकिंग शुरू हो गई है और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। दुकानों की बुकिंग चल रही है। जल्द ही श्रीरामलीला मैदान में साफ-सफाई आदि का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। जिसमें मंच को सजाने से लेकर दुकानें लगाने तक की तैयारियां की जायेंगी।
श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारी अरविंद कांन्त ने बताया कि कल चार अक्टूबर से श्रीरामलीला महोत्सव शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह विधि विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जायेंगी। श्रीरामलीला मैदान में साफ-सफाई कराई जायेगी और लार्इंटग कार्य होगा इसके बाद 30 सितंबर बाद मंच भी तैयार होगा। लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जायेगी। साथ में पार्किंग और मेला लगाने की भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी कडे़ इंतजाम किए जायेंगे।
यह होंगे मुख्यम कार्यक्रम
श्रीरामलीला महोत्सव चार अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्म के साथ शुरू हो जायेगा और 11 नवंबर तक चलेगा। 15 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा रहेगी। 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व पर राणव वध की लीला का मंचन होगा और रावण के पुतला का दहन किया जायेगा।
बिहार के कलाकार करेंगे रामलीला
श्रीरामलीला महोत्सव शहर में हर वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इसके लिए काफी-दूरदराज के प्रदेशों से कलाकार आते हैं। इस बार श्रीरामलीला कमेटी द्वारा एक बार फिर बिहार के मधुवनी से कलाकार आ रहे हैं। जो गीत-संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को सरावोर करेंगे।
गुजरात और महाराष्ट्र की भी रहेंगी झांकिया
श्रीरालीला महोत्सव के लिए कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं और झांकिया बुक की जा रही हैं। इसके लिए कई जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी झांकियां मंगाई जा रही हैं। इस शोभायात्रा में नासिक, महाराष्ट्र, गढ़वाल, गुजरात, असम व राजस्थान, हरियाणां, छत्तीसगढ़ के अलावा आगरा, हाथरस, बरेली, एटा जिले की झांकियां बुलाई जायेंगी।
