• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वोट चोरी के विरोध में प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका

Naya Badaun by Naya Badaun
October 10, 2026
वोट चोरी के विरोध में प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

वोट चोरी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी ग्राउंड स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय/आवास पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने वहीं प्रार्थना सभा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’ गाकर संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

प्रार्थना सभा में अजीत यादव ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले 2023 के कानून को रद्द करने, एसआईआर पर तत्काल रोक लगाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को वापस जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने और वोट चोरी के कथित पुख्ता सबूत वाले पिछले दो वर्षों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग भी रखी।

अजीत यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने छह अक्टूबर की रात से उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें नजरबंद कर रखा है। पांच दिनों से उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज दबा रही है और देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि दमन के बावजूद कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी।

जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां और जिला सचिव राजीव पटेल ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष किसी सत्ता या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है। ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान और उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने कहा कि कांग्रेस वोट की गरिमा से समझौता नहीं करेगी और लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का विरोध करेगी।

जिला महासचिव आलोक सिंह, एससी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया और जिला सचिव मंजेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेरफेर करने, नए वोट बनवाने में बाधा डालने और एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रार्थना सभा में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला सचिव राजीव पटेल, जिला सचिव मंजेश यादव, मुनेंद्र कन्नौजिया, शहजादा रिजवान, बबलू सैफी, खलील अहमद, इकरार अली, बन्ने खान, सत्यपाल फौजी, अकरम खान, सेवानिवृत्त कानूनगो सुरेंद्र सिंह और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Previous Post

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Next Post

बदायूं में 25 लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो मादक पदार्थ बरामद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version