• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सदर विधायक ने सालारपुर में 350 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, 35 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण

Naya Badaun by Naya Badaun
January 8, 2026
सदर विधायक ने सालारपुर में 350 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, 35 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण
ShareShareShare

नया बदायूं संवाददाता। भीषण शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जनसेवा के संकल्प के साथ आज सदर विधायक श्री गुप्ता जी ने विकास खंड सालारपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर गरीबों और असहायों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास को गति देते हुए लाखों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।सदर विधायक द्वारा विकास खंड सालारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 350 गरीब, वृद्ध और असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष भाव नजर आया

सरकार का मूल मंत्र अंत्योदय है : महेश

कंबल वितरण के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए महेश चंद्र गुप्ता ने कहा, शीत ऋतु के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सेवा करना केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदना का प्रतीक है। हमारी सरकार का मूल मंत्र अंत्योदय है। जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में ठंड से न ठिठुरे।

ग्राम विकास में सीसी मार्ग का लोकार्पण।

कंबल वितरण के उपरांत विधायक जी ग्राम भटोली और गोविंद नगला पहुंचे। यहां उन्होंने 35 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सीसी मार्ग का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। सड़कों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि गांवों और कस्बों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि किसी भी गांव में पक्की सड़कों की कमी नहीं रहने दी जाएगी और आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

भारी संख्या में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अनेकपाल, प्रमुख पति रामचरन पाल, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अंकित शाक्य, प्रधान सुरेश सिंह, प्रधान राजवीर, धर्मेंद्र कोटेदार, रिंकू सिंह, और ठाकुर गब्बर सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात का आरोप, व्यापारियों का भारी हंगामा

Next Post

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया मॉडल राशन दुकानों का शिलान्यास, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी घरेलू सुविधाएं

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version