नया बदायूं, संवाददाता।
इनरव्हील क्लब बदायूं द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड वितरण एवं मासिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब सचिव पूजा रस्तोगी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना, समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलना और इस्तेमाल किए गए पैड का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने तथा किसी भी प्रकार की झिझक न रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, PDC साधना रस्तोगी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
