नया बदायूं संवाददाता। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश की वह धरती जहां भक्त पहला और भगवान नृसिंहभगवान की आस्था और श्रद्धा है वहां से उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण हो गया है, प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकापर्ण के दौरान कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा और जमकर पश्चिम बंगाल पर प्रधानमंत्री बरसे। प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी का कई बार नाम लेकर उसकी कड़ी आलोचना की। लोगों से अपील की कि सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहें। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया।
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल चुनाव का जिक्र किया और कहा कि चार मई के आने वाले विधान सभा चुनावों के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बंगाल के मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों की इंटरनेट मीडिया पर जारी हो रही तस्वीरों की भी चर्चा की और गुजरात में निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी जीत का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा, यह एक्सप्रेसवे मां गंगा के नाम पर है, इसमें विकास का विजन और हमारी विरासत के भी दर्शन है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी यूपी में उनके आसपास के दूसरे जिलों में गंगा एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों को गंगा जी और उनकी सहायक नदियों की उपजाऊ मिट्टी का वरदान मिला, लेकिन पहले की सरकारों ने जिस तरह किसानों की अपेक्षा की।
बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2021 में शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही किया था। लोकार्पण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला कुल 594 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे 12 जिलों के 519 गांवों के सौ विधान सभा क्षेत्रों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। 12 जिलों से गुजर रहे एक्सप्रेसवे के लगभग मध्य में हरदोई का क्षेत्र पड़ता है।
यूपी की बड़ी इकानमी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू राज्य कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश अब ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूपी में अपार संभावनाएं हैं, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का सामर्थ्य यूपी के पास है और हम इस ताकत का इस्तेमाल यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में कर रहे हैं।
किसानों को वरदान साबित होगा एक्सप्रेस-वे
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी यूपी में उनके आसपास के दूसरे जिलों में गंगा एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों को गंगा जी और उनकी सहायक नदियों की उपजाऊ मिट्टी का वरदान मिला, लेकिन पहले की सरकारों ने जिस तरह किसानों की अपेक्षा की।
