उझानी, संवाददाता नया बदायूं।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर के प्रधान उदयवीर सिंह का डोंगल एडीओ पंचायत हेमेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर निरस्त कर दिया गया है। विरोध में आए प्रधान नेआइजीआरएस और संपूर्ण समाधान दिवस में एडीओ की शिकायत दर्ज कराकर गैर कानूनी तरीके से उनका डोंगल निरस्त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी की ओर से जांच सहायक विकास अधिकारी विदेशी खां और हेमेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
उझानी ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को बिना किसी अनुबंध के 33000 रुपये का भुगतान किए जाने पर डोंगल निरस्त करने की रिपोर्ट विभागीय स्तर पर दे दी गई। जिस पर ग्राम प्रधान का डोंगल निरस्त कर दिया गया है।
प्रधान उदयवीर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई नोटिस नहीं दिया गया ना ही उन्हें जानकारी दी गई। और गैर कानूनी तरीके से डोंगर डीएक्टिवेट कर दिया गया। बाद में आरोपी को ही जांच टीम में शामिल कर दिया गया। जिसने रिपोर्ट में बताया कि शिकायत कर्ता से मिलकर प्रत्यक्ष रूप से वार्ता की गई जबकि उनकी जांच अधिकारी से कोई मुलाकात नहीं हुई है। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञ अग्रवाल ने बताया की गलत तरीके से केयरटेकर को भुगतान किया गया है जिसकी रिकवरी की कार्यवाही की जा रही है ।
