नया बदायूं

गणतंत्र दिवस को लेकर देश में हाई अलर्ट : नेपाल बॉर्डर से उत्तराखंड बॉर्डर तक सतर्कता

नया बदायूं, लखनऊ ब्योरो।
देश में कल गणतंत्र दिवस आन वान शान के साथ मनाया जायेगा। कल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड होगी और देश में राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर देश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हवाई हमला को लेकर मॉकड्रिल कराई गई। वहीं इसी क्रम में अब देश की सभी सीमाओं पर सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया और बार्ड पर सकर्तकता बरती जा रही है। भारत नेपाल बार्डर पर एजेंसियों सहित फोर्स ने सकर्तकता बढ़ाते हुए तलाशी और जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड बार्डर पर हाई अलर्ट
देश में कल राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इसको लेकर देश की सीमाओं पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड राज्य की नेपाल सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज और सड़क परिवहन के सभी साधनों में संदिग्धों की तलाश और पड़ताल शुरू कर दी गई। नेपाल बॉर्डर से उत्तराखंड तक के बीच आवाजाही पर चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में जीआरपी एसओ अभिषेक पांडे ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बसों में भी संदिग्ध लग रहे लोगों से जानकारी कर उनका सामान आदि को चेक करने के लिए कहा गया है। मझोला में आने जाने वाले वाहनों में चेकिंग की जा रही है। हजारा क्षेत्र में एसएसबी सतर्कता बरत रही है।

Exit mobile version