बदायूं संवाददाता।
प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्य निरीक्षक ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ), बदायूं का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, कर वसूली, प्रवर्तन कार्रवाई, जनसामान्य के प्रार्थना-पत्रों और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई।
मुख्य निरीक्षक ने लंबित मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव, पत्रावलियों के सुरक्षित संरक्षण, कार्यालय परिसर की स्वच्छता और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन एवं फेसलेस सेवाओं की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को शासनादेशों एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए नागरिकों को पारदर्शी, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, प्रधान सहायक असीम रजा, कनिष्ठ सहायक और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।
