नया बदायूं, संवाददाता। ब्योरो कार्यालय
जनपद बदायूं की नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीएम ने कमेटी बनाकर जांच कराई। जांच में चेयरमैन इसरार खां पर भ्रष्टाचार के मामलों में कई बिंदुओं पर टीम ने पुष्टी की है। जांच कमेटी की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने भी शासन में प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है और कार्रवाई की संस्तुति की है।
डीएम ने प्रमुख सचिव को भेजी कार्रवाई संसुति रिपोर्ट
बदायूं की नगर पंचायत फैजगंट बेहटा में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर पांच पाराशरी एवं वार्ड नंबर एक सभासद पुष्पा देवी नगर पंचायत फैजगंज बेहटा द्वारा चेयरमैन इसरार खां के द्वारा निकाय में कराये गये कार्यों के संबध में मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर शिकायत की। 10 सितंबर 2025 को दिये गये शिकायती पत्र में जांच कमेटी गठित कर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद तीन सदस्ययी कमेटी गठित की। जिसमें एसडीएम बिसौली, एक्सीईएन आरईडी, वरिष्ठ कोषाधिकारी से जांच कराई गई। त्रिस्तरीय कमेटी ने बिंदुबार जांच की और एक जनवरी 2026 को आख्या रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें शिकायत बिंदु एक से 17 तक क्रमश: बिंदु संख्या एक, पांच, सात एवं 10 में कमियां मिली हैं। शेष बिंदु के संबध में शिकायत निराधार अंकित की गई है।
नगर पंचायत के विकास कार्यों में यह मिली खांमियां
जांच रिपोर्ट के बिंदू संख्या एक में अंत्योष्टी स्थल पर बेस कंक्रीट नहीं पाई गई। नींव में चिनाई का कार्य काम पुस्तिका से कम पाया गया। प्लास्टर बेहद कमजोर अर्थात कम मात्रा में सीमेंट पाया गया। जिसकी वजह से अंत्योष्टी स्थल में 1,95,003 रुपये की वसूली निकाली गई है। बिंदु संख्या पांच 21 सितंबर 2023 को पांच हजार मीटर केबल खरीदा गया लेकिन वर्तमान स्टाक रजिस्टर के अनुसार 3500 मीटर रखी हुई है। एक वर्ष से अधिक समय रखने पर ही केबल के ऊपर की प्लास्टिक हट गई तार अलग हो गया। बिंदु संख्या सात में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत मुजाहिद के प्लाट से लालम के मकान तक सीसी सड़क निर्माण में नाली का तला खड़ी ईंटों के स्थान पर पट ईंटों से होना पाया गया। नाली की नली में पांच सेमी सूखा पत्थर पाया गया। इस तर पूरे सीसी मानक के अनुरूप नहीं है। बिंदु संख्या जांच टीम द्वारा ऑक्टोगोनल पोल हल्के होने के बाबजूद रिकवरी प्रस्तावित न करना संदेहस्पद है। इस तरह कई बिंदुओं में घपलेबाजी निककर सामने आई है।
क्या कहते हैं चेयरमैन इसरार खां
नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार खां का कहना है कि आज के समय में कोई भ्रष्टाचार संभव नहीं है। जो भी आरोप व शिकायतें की गईं हैं वो सब राजनीति से प्रेरित हैं। वे इलाके के विकास के प्रतिबद्ध हैं, यही कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता। कोई न कोई बहाना लेकर शिकायतें करते हैं। जांच होने दीजिये, सच सबके सामने आ जायेगा।
