नया बदायूं

Badaun: आकाश सक्सेना बने अध्यक्ष, उत्कर्ष मंत्री

संवाददाता। नया बदायूं

जनपद बदायूं ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन, शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन की ओर से विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी संजय तोमर, वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन उत्तर प्रदेश के देखरेख में निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। संजय कुमार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बदायूं की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। निवर्तमान अध्यक्ष मनोेज कुमार गुप्ता द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। निर्वाचन में
मनोज कुमार गुप्ता, संजय कुमार आर्य संरक्षक, आकाश सक्सेना अध्यक्ष, अनुज सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलकान्त गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्कर्ष वर्मा जिला महामंत्री,  अशोक कुमार सम्प्रेक्षक, शेषनारायण कोषाध्यक्ष, प्रीतिका पन्त  संगठन मंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किये गये। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version