नया बदायूं

शहर में नेहरू चौक से लेकर गोपीचौक तक अतिक्रमण हटाओ चला

संवाददाता, नया बदायूं।
बदायूं नगर पालिका ने शहर में हो रही जाम की समस्या को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका के अभियान से ठेला-खोमचा वाले दौड़ते नजर आये हैं। नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो शहर में हड़कंप नजर आया है। वहीं लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सवाल भी उठाये हैं कि केवल ठेला-खोमचा वालों के लिए अभियान चलता है। बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होती है।

शहर में शुक्रवार को नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराया। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के गोपी चौक से चार बजे शुरू किया गया। गोपी चौक से नेहरू चौक होते हुए तहसील रोड़ और खैराती चौक होते हुए घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने आरोप लगा दिये और कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की। दुकानदारों का पसरा सामान तो नहीं हटाया गया और नहीं कोई नोटिस, जुर्माना नहीं किया गाय। बल्कि फल, सब्जी, कपड़ा आदि के ठेला वालों को हटा दिया गया और उनको खरीखोंटी सुनाई गई। अतिक्रमण अभियान से ठेला-खोमचा वाले परेशान नजर आये। ठेला लेकर इधर-उधर भागते रहे। जेसीबी लेकर चल रही टीम के चलते हड़कंप मचा रहा। ठेला-खोमचा वालों को साइड करने के बाद नगर पालिका की टीम चली गई और रस्मअदायगी को पूरा किया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका हमेशा अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति करती है। लोगों ने यहां तक कह दिया कि कर्मचारियों को महीनेदारी नहीं दो तो अभियान चलाया जाता है। अभियान में भी केवल ठेला वालों को परेशान किया जाता है।

Exit mobile version