नया बदायूं

बदायूं से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से नियमित चलेगी

नया बदायूं, संवाददाता।
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बदायूं से दिल्ली तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन सोमवार को केंदीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया है। दोपहर 12 बजे ट्रेन बरेली होती हुई दिल्ली तक गई। अब यह ट्रेन 16 अप्रैल से रोजाना कासगंज से चलकर बदायूं होते हुए दिल्ली की कूंच करेगी। इस ट्रेन को नियमित कर दिया गया है।

कासगंज से बदायूं होते हुए दिल्ली तक जाने वाली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तारित मार्ग पर नियमित संचालन 16 अप्रैल से नियमित किया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14316 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद , मुरादाबाद, रामपुर होते हुए बरेली से रात 10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन बदायूं से रात 10.45 बजे, उझानी से रात 11 बजे और सोरों से रात 11.32 बजे छूटकर रात 12.10 बजे कासगंज पहुंचेगी। वापसी में 17 अप्रैल से गाड़ी संख्या 14315 कासगंज से तड़के 02.50 बजे चलकर सोरों, उझानी होते हुए 3.45 पर बदायूं पहुंचेगी वहां 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद बरेली , रामपुर , मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद हुए हुए सुबह 10. 20 बजे बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 9 आरक्षित कुर्सीयान, 02 वातानुकूलित कुर्सीयान, 5 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। इस विस्तार से सोरों शूकर क्षेत्र जैसे तीर्थ स्थलों और स्थानीय व्यापारियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version