नया बदायूं

बदायूं में 185वें उर्से कादरी का कल से आगाज, देशभर से पहुंचेंगे हजारों जायरीन

बदायूं, संवाददाता।

विश्व प्रसिद्ध दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का 185वां सालाना उर्से कादरी 28 अक्टूबर बुधवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय उर्स में देशभर से हजारों अकीदतमंद और जायरीन शामिल होंगे।

लाडो डिटर्जेंट

उर्स का आगाज सुबह नमाज-ए-फजर के बाद तबर्रुकात शरीफ के जुलूस से होगा। इसके बाद महफिल-ए-नातो मनाकिब और बाद नमाज-ए-मगरिब हल्का-ए-जिक्र आयोजित किया जाएगा।

उर्स खानकाह-ए-आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती और हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी की निगरानी में संपन्न होगा। खानकाह की ओर से जायरीन के ठहरने और लंगर की व्यवस्था की गई है।

उर्स के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह ने उर्स स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, ताकि उर्स में आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Exit mobile version