• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में सुना गया प्रधानमंत्री का 130वां संस्करण मन की बात, केंद्रीय मंत्री बोले मोदी के नेतृत्व में युवा भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर..

Naya Badaun by Naya Badaun
January 25, 2026
बदायूं में सुना गया प्रधानमंत्री का 130वां संस्करण मन की बात, केंद्रीय मंत्री बोले मोदी के नेतृत्व में युवा भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर..
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद भर में मन की बात के 130वें संस्करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना गया। जिसको केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में कैंप कार्यालय, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बदायूं नगर में कार्यकर्ताओं के साथ सुना तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम को सुना।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका अहम : बीएल वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लोकतंत्र की मजबूती का प्रेरक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होता है और जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है, तो वह सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ जाता है। आगे कहा प्रधानमंत्री ने युवाओं से विशेष आग्रह किया है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएँ। मतदाता बनना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि संविधान द्वारा सौंपा गया एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, जिससे समाज में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और अधिक सशक्त हो।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में बढ़ रहा देश : राजीव गुप्ता
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का युवा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई स्टार्टअप इंडिया पहल ने युवाओं को नई सोच, नए अवसर और आत्मविश्वास प्रदान किया है। आगे कहा आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नवाचार आधारित उद्यम तंत्र बन चुका है। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ भारत को वैश्विक पहचान भी दिला रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया : महेश गुप्ता
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय गुणवत्ता का समय है। अब जैसे चल रहा है, वैसे चलने दो” की सोच को पीछे छोड़ने का समय आ गया है। आगे कहा प्रधानमंत्री का मंत्र गुणवत्ता, गुणवत्ता और केवल गुणवत्ता-हर उद्योग, हर उद्यम और हर नागरिक को अपनाना चाहिए। शून्य दोष-शून्य प्रभाव के संकल्प के साथ यदि हम आगे बढ़ेंगे, तो भारतीय उत्पादों की पहचान ही सर्वोत्तम गुणवत्ता बन जाएगी। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया : राजीव सिंह
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-भागीदारी से हो रहे कार्यों को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जल संरक्षण के सफल प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि जब समाज कर्तव्य भावना से आगे आता है, तो प्रकृति भी पुनर्जीवित हो जाती है। आगे कहा कि इन प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षित हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। साथ ही उन्होंने युवाओं द्वारा भक्ति और संस्कृति को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ाने की सराहना करते हुए कहा कि भजन आधारित सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपराएं और अधिक सशक्त हो रही हैं।

भक्ति-संस्कृति और आधुनिकता का यह सुंदर संगम हमारी पहचान : हरीश
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की युवा पीढ़ी की सांस्कृतिक चेतना की सराहना करते हुए यह संदेश दिया है, कि हमारी परंपराएं समय के साथ और अधिक सशक्त हो रही हैं। भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का यह सुंदर संगम हमारी पहचान है। आज का युवा अपनी जड़ों से जुड़ा है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राघव सिंह, प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, जोगेंद्र सिंह, रचित साहू जयपाल दिवाकर, अरुण अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, अनुज सक्सेना, शंकर गुप्ता, अधीर सक्सेना, राना शमीम, उपेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, सलीम खान, मुजाहिर खान बंटी, शमीम, पीके वर्मा, संजीव संजू, एजाज खान, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

बदायूं : एमएफ हाईवे पर कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर, चालक की मौत

Next Post

शौच को गई महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version