नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं की बिसौली तहसील के गांव ढोरनपुर में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब गांव की ग्राम समाज की जमीन पर लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेड़कर की प्रतिमां को स्थापित कर दिया। गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद भारी पुलिस बल लगया गया। मजिस्ट्रेट अफसरों को लगाना पड़ा।
तहसील बिसौली के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिनभर गांव में ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। वहीं प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल हालात संवेदनशील लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना के बाद थाना पुलिस फोर्स के साथ यहां एसडीएम और सीओ ने जाकर समझाकर मामले को शांत किया है।
