नया बदायूं

जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा ने सम्मानित किये बदायूं के शिक्षक-शिक्षिकाएं

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद बदायूं शहर के सिटी मॉल के सभागार में हुए कार्यक्रम जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा द्वारा देर शाम शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व युवा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान करना था। हाल ही में जारी हुए सीबीएसई व यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में बच्चों को उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण होने का श्रेय शिक्षकों को जाता है। सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया तो अतेंद्र विक्रम सिंह अपने बोर्डिंग स्कूल के अनुभव साझा किए। बदायूं से कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सीबीएसई के अंग्रेज़ी प्रवक्ता सैफ़-उद्दीन व आइडियल क्लासेज के निदेशक अर्जुन यादव रहे। जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से आई टीम में मयंक श्रीवास्तव, दीपिका, दीपाली, केशव शर्मा व अभिषेक राठौर रहे।

Exit mobile version