नया बदायूं

शिक्षक राष्ट्र के वास्तविक निर्माता : राजीव गुप्ता

नया बदायूं, संवाददाता।

बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा शाखा की ओर से नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली और बैंक प्रबंधक संदीप कुमार ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, व्यक्तित्व और जीवन-दृष्टि का निर्माण करते हैं। बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों को विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रबोध की भावना विकसित करने पर भी जोर देना चाहिए।
बैंक प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। बैंक की ओर से प्राचार्य और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने बैंक की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवराज कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. कमल सिंह, डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ल, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सुषमा रानी सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version