नया बदायूं

शिक्षक एमएलसी चुनाव: विधायक आशुतोष मौर्य ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में किया जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगे वोट

 

बदायूं संवाददाता।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से डॉ. ढिल्लों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों में पहुंचने पर विधायक आशुतोष मौर्य का स्थानीय शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए उनके सम्मान और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया।

कई शिक्षण संस्थानों में किया जनसंपर्क

विधायक आशुतोष मौर्य ने अपनी टीम के साथ बिसौली क्षेत्र के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। जनसंपर्क अभियान के तहत शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, रेहड़िया; सय्यद गालिब तालिब अली इंटर कॉलेज, सैदपुर; नूरी राजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर; चंद्रभान इंटर कॉलेज, किशनपुर; गौरी शंकर इंटर कॉलेज, बगरैन; ओपी सिंह चिल्ड्रन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरैन तथा गौरी शंकर कमला देवी बलवीर सिंह कन्या इंटर कॉलेज में संपर्क किया गया।

इन संस्थानों में विधायक ने शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को समर्थन देने का आग्रह करते हुए उनकी जीत के लिए सहयोग मांगा।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधायक के साथ रहे। इनमें प्रभाकर शर्मा ‘लिट्टे’, जिला मंत्री नीटू पाल, बिसौली ग्रामीण मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा और बिसौली ग्रामीण मंडल महामंत्री सुमित सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा करनपुर के अनुसूचित मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राधेश्याम सागर, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शिक्षकों से संपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

Exit mobile version