बदायूं, संवाददाता।
सोम शिक्षक महासभा के शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को बदायूं सदर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा आगामी शिक्षक MLC चुनाव को लेकर शिक्षकों से समर्थन मांगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
विद्यालय भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शिक्षकों ने भी उनके समक्ष अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
सदर क्षेत्र में संपर्क अभियान के दौरान विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज, द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लाल छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की गई।
इस दौरान शिक्षक MLC चुनाव को लेकर भी शिक्षकों के बीच चर्चा हुई। डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शिक्षकों की समस्याओं और हितों को सदन एवं संबंधित मंचों तक पहुंचाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव में अपनी प्रथम वरीयता का मत उनके पक्ष में देने की अपील की।
विद्यालय भ्रमण के दौरान सुरेंद्र गंगवार, जिलाध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक महासभा, बरेली, मेघ सिंह सागर, प्रांतीय संगठन मंत्री, रामसरन लाल, जिलाध्यक्ष, राम, जिला महामंत्री तथा धनीराम गंगवार, जिला संयोजक, सोम शिक्षक महासभा, बरेली सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
शिक्षक नेताओं ने भी विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव को लेकर संवाद किया। पूरे संपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दिया गया।
