नया बदायूं

जन्माष्टमी कार्यक्रम में लगा ताबायफ का ठुमका, पुलिस ने बंद कराए डांस कार्यक्रम

नया बदायूं, संवाददाता।

कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव बरादेगदार में जन्माष्टमी मेले के दौरान शुक्रवार रात दो स्थानों पर चल रहे कथित रंगारंग कार्यक्रमों को पुलिस ने बंद करा दिया। पुलिस के अचानक पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और आयोजकों में नाराजगी दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार, मेले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इसी दौरान दो स्थानों पर अश्लील गानों पर डांस कार्यक्रम की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर शहीद भगत सिंह नवादा चौकी प्रभारी योगराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों कार्यक्रम बंद करा दिए।
चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि बिना अनुमति ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं है। अश्लील गानों पर डांस किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्यकियों के द्वारा ठुमका लगाया जा रहा था और अश्लील डांस एवं गानों पर मौज मस्ती हो रही थी। जिसको पुलिस ने जाकर बंद कर दिया और आयोजकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Exit mobile version