• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाएं: डॉ. बबीता सिंह चौहान

Naya Badaun by Naya Badaun
November 13, 2026
कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाएं: डॉ. बबीता सिंह चौहान
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। महिलाओं से जुड़े छोटे-छोटे मामलों को भी प्राथमिकता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।

शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं और शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए विशाखा गाइडलाइन के तहत आंतरिक परिवाद समिति का गठन कराने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव-गांव तक महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी पहुंचाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करें। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विकास भवन स्थित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर 10 महिलाओं की गोद भराई और 10 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस अवसर पर धात्री महिलाओं को बेबी किट भी वितरित की गईं। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समुचित देखभाल पर विशेष जोर दिया।

Previous Post

मेला ककोड़ा की तैयारियों में तेजी, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Next Post

मायके से ससुराल लौटी पत्नी का पति ने चाकू से रेता गला, हालत गंभीर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version