नया बदायूं

स्वाइन फ्लू का टीकाकरण शुरू, डॉक्टरों और कर्मचारियों को लगाई जा रही वैक्सीन

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में स्वाइन फ्लू फैल चुका है। अब तक जनपद में करीब आठ केस सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है और सात केस पाजीटिव रहे। इसको लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है और शासन भी गंभीर है। इसके चलते शासन ने अस्पतालों में फ्रंटलाइन में काम करने वालों को सुरक्षित किया जा है। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्करों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

बदायूं जिला अस्पताल में लगाई जा रही वैक्सीन
शासन के आदेश पर डाक्टर-कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जा रही है। इस टीकाकरण की व्यवस्था बदायूं जिला अस्पताल में की गई है। बदायूं जिला अस्पताल में ओपीडी के कक्ष संख्या 15 में वैक्सीन लगाई जा रही है। शासन से विभाग के लिए अभी 100 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। जिसमें से 20 डॉक्टर व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई है। एएनएम सुमन के द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें कई डाक्टर और कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं और टीकाकरण जारी है। वैक्सीन लगने के बाद डाक्टर-कर्मचारी स्वाइन फ्लू से सुरक्षित हो जायेंगे।

बिल्सी की महिला की बरेली में हो चुकी है मौत
बदायूं में स्वाइन फ्लू से बरेली के मेडिकल कालेज में महिला की मौत हो चुकी है। महिला बिल्सी क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। महिला की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं केस भी पाजीटिव आये हैं, इसलिए और ज्यादा हड़कंप मचा हुआ है।

अधिकारियों की सुनिए:::
स्वास्थ्य विभाग से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन का कहना है कि स्वाइन फ्लू की वैक्सीन शासन ने डॉक्टर कर्मचारियों के लिए दी है, वैक्सीन अभी जनता के लिए नहीं है। वैक्सीन लगाई जा रही है और फ्रंट लाइन पर काम करने वाले डाक्टर-कर्मचारियों को सुरक्षित किया जा रहा है।

Exit mobile version