नया बदायूं

मेरठ में दरोगा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

मेरठ। राज्य ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निरोधक) टीम ने गंगानगर थाने में तैनात 1993 बैच के दरोगा प्रकाश चंद को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे की विवेचना से नाम निकालने के बदले शिकायतकर्ता से 2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने दरोगा को 20,000 की पहली किस्त दी। जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version