बदायूं संवाददाता।
ब्लॉक कादरचौक की बीआरसी असरासी पर 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करना, तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को निखारना रहा।
प्रतियोगिता में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में करिश्मा (सीएस जलालपुर), अनमोल (सीएस बमनौसी), अनुज प्रताप (सीएस ककौड़ा), जोहेब (यूपीएस गौरामई), जागृति (सीएस भूड़ा भदरौल), दिव्यांश (सीएस सुर्खा), सुमित (यूपीएस खिरिया बाकरपुर), रोहित शाक्य (यूपीएस पसेई), अखिलेश (पीएम श्री बौन्दरी) तथा राहुल (पीएम श्री बौन्दरी) शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके विद्यालयों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता मेहनत, लगन और गणित विषय के प्रति रुचि को दर्शाती है। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
परीक्षा के सफल संचालन में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. स्मृति परमार, विपिन प्रताप एवं हरेंद्र मोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, नोडल एआरपी योगेश शर्मा तथा एआरपी अंजुम खान, शैलेंद्र सिंह और रत्नेश कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Discussion about this post