नया बदायूं

लक्ष्य ना ओझल होने पाए कदम बढ़ाता चल, मंजिल तेरे पग चूमेगी आज नहीं तो कल : महेश चंद्र गुप्ता

नया बदायूं, संवाददाता।
हरि बोल सेवा समिति के संरक्षक/सदर विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने कैंप कार्यालय पर हरि बोल सेवा समिति की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के जनपद के टॉप 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को अपनी शुभकामनाएं दी इसके साथ-साथ छात्र छात्राओं के अभिभावकों के लिए निशुल्क हेलमेट भी दिए गए।

गुरुवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज आप सबको हरि बोल सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। आप लोगों ने मेहनत से परिश्रम से जनपद में टॉप टेन में नंबर लाकर अपने परिवार का अपने माता-पिता का और गुरुजनों का सम्मान बढ़ाया है और आज आपको इसीलिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा जो छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य बना लेते हैं और लक्ष्य बनाकर के अपनी पढ़ाई करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता उनके कदम चूमती है। कार्यक्रम में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज गुलनवाज आलम, एवं समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चंद्रभान यादव, ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह पटेल, अजय मथुरिया, पंकज शर्मा, शिराज आलम, हिमांशु नंदन सक्सेना सहित सभी मेधावी छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

लक्ष्य ना ओझल होने पाए कदम बढ़ाता चल,
मंजिल तेरे पग चूमेगी आज नहीं तो कल।।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्यारे बच्चों आपने अपने मन में यदि लक्ष्य बना लिया कि मुझे IAS बनना है, मुझे आईपीएस बनना है, मुझे इंजीनियर बनना है, मुझे डॉक्टर बनना है और आप लक्ष्य बनाकर के अगर पढ़ाई करोगे तो इसमें ऊपर वाला भी आपकी मदद करेगा। आप अपने लक्ष्य को निश्चित ही प्राप्त करोगे। सदर विधायक ने छात्र छात्राओं से यह भी आवाहन किया कि वह अपने माता-पिता अपने गुरुजनों एवं अपने से बड़ों का सम्मान करें, जिससे वह प्रसन्न होकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्राप्त करें और जब बड़े आशीर्वाद देते है तो निश्चित रूप से उनके साथ अच्छा होता है उन्होंने कहा कि उनका मंत्र है।

अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा
सदर विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं से यह आवाहन किया है कि वह अपने माता-पिता भाई सभी से यह आग्रह अवश्य करें कि वह अगर घर के बाहर मोटरसाइकिल से जाएं तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जिससे हेलमेट के अभाव में किसी की जान ना जाए किसी परिवार पर कोई संकट ना आ जाए अंत में पुनः सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version