नया बदायूं

ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कारपोरेट लूट को रोकना जरूरी  : ओमकार सिंह

नया बदायूं, संवाददाता।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ला सोथा कबूलपुरा रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद के प्रतिष्ठान अभियान कार्यक्रम किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने को कॉरपोरेटर लूट रोकने के लिए राहुल गांधी के आवाहन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सैकड़ो लोगों ने कॉरपोरेटर लूट विरोधी हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

रविवार को हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह, मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा की ग्रेट निकोबार में डेढ़ करोड़ लगभग पेड़ काटकर प्रकृति संपदा को नष्ट करके औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए मोदी सरकार दिए अपने औद्योगिक मित्रों को देना चाहती है। जिसका राहुल गांधी विरोध कर रहे हैं और इस लूट के विरोध में पूरा भारत राहुल गांधी के साथ खड़ा है। वहां पर वर्षों से रहने वाली जनजातीयो को राहुल गांधी बेघर नहीं होने देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा ग्रेट निकोबार का क्षेत्रफल दिल्ली से चार गुना बड़ा है लगभग 161 वर्ग किलोमीटर होगा। मोदी सरकार प्राकृतिक संपदा को नष्ट करके अपने कॉरपोरेटर मित्रों को देना चाहती है। जिसका राहुल गांधी विरोध कर रहे हैं लिए हम सब लोग हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनकर अपना सहयोग देकर इस लूट विरोध का हिस्सा बने। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा की ग्रेट निकोबार में वर्षो से रहने वाली जनजातियां बेघर हो जाएंगी , बर्बाद हो जाएगी उसके बारे में यह मोदी सरकार नहीं सोच रही है। केवल अपने औद्योगिक मित्रों को कैसे लाभ पहुंचे इसी पर इसका ध्यान है पूरी कांग्रेस पार्टी इन जनजातियां को बेघर होने को रोकने के लिए कटिबद्ध है और इसका विरोध राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में हो रहा है। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वमीम अली खान, शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी नदीम उद्दीन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान, शब्बू कुरैशी, पप्पू खान, कल्लू दिवाकर, शहजादे खान, राजा कुरैशी आदि कार्यकर्ता अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता उपासना सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने किया।

Exit mobile version